नई दिल्ली, मई 16 -- Aries Weekly Horoscope, मेष साप्ताहिक राशिफल : मेष राशि वालों के लिए नया हफ्ता थोड़ा भागदौड़ वाला रह सकता है। शुरुआत में काम ज्यादा रहेगा और मन थोड़ा परेशान भी रह सकता है। कई बार लगेगा कि मेहनत ज्यादा हो रही है लेकिन रिजल्ट धीरे मिल रहा है। हालांकि जैसे-जैसे हफ्ता आगे बढ़ेगा, चीजें संभलने लगेंगी। घर के लोग आपका साथ देंगे। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से बात होकर मन हल्का हो सकता है। इस हफ्ते बेकार की टेंशन लेने से बचें।मेष राशि का लव राशिफल लव लाइफ में इस हफ्ते थोड़ा अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पार्टनर आपकी बात समझने की कोशिश करेगा। अगर पिछले दिनों किसी बात को लेकर नाराजगी चल रही थी तो अब मामला शांत हो सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए भी समय ठीक रहेगा। घर में हंसी-मजाक का माहौल रहेगा। सिंगल लोगों की किसी नए इंसान ...