नई दिल्ली, जून 28 -- Aries Horoscope Today 29 June 2026 Aaj Ka Mesh Rashifal, मेष राशिफल 29 जून: दिन का रुख आपके पक्ष में जाता दिख रहा है। कामों में अटकाव कम रहेगा और मन में आगे बढ़ने का भरोसा बना रहेगा। जो लोग पिछले कुछ समय से दिशा को लेकर उलझन में थे, उन्हें अब साफ समझ आने लगेगी कि किस काम को पहले रखना है। यात्रा, सीख, सलाह और नए अनुभवों से फायदा मिल सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की बात आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। घर का माहौल भी काफी संतुलित रहेगा, क्योंकि मन के साथ-साथ परिवार से जुड़ी बातें भी संभलती दिख रही हैं। घर में सुविधा, साज-सज्जा या किसी जरूरी चीज पर ध्यान जा सकता है। बच्चों की तरफ से संतोष मिलेगा। पढ़ने वाले युवाओं का फोकस भी अच्छा रह सकता है। चंद्रमा आपके भाग्य पक्ष को सक्रिय कर रहा है, इसलिए मेहनत का असर जल्दी दिख सकता ...