नई दिल्ली, अगस्त 19 -- Aries Horoscope Today 20 August 2026 Aaj Ka Mesh Rashifal, मेष राशिफल 20 अगस्त: दिन की चाल थोड़ी गहरी और सोचने वाली रहेगी। ऊपर से सब सामान्य दिखेगा, लेकिन भीतर कई बातों को लेकर मन बार बार उलझ सकता है। किसी पुराने अटके काम, भुगतान या कागजी प्रक्रिया में हलचल बनने के संकेत हैं, इसलिए मेल, संदेश और बैंकिंग से जुड़े अपडेट नजरअंदाज न करें। घर के भीतर भी कुछ छोटी बातों पर चुप्पी या खीझ बन सकती है, पर समझदारी यही होगी कि हर बात का जवाब तुरंत न दें। आपके भीतर काम निकालने की क्षमता मजबूत रहेगी, क्योंकि प्रयास का ग्रह आपको सक्रिय बनाए हुए है। फिर भी भावुक होकर फैसला लेने से बचें। किसी की मदद करने का मौका मिले तो पीछे न हटें, उससे मन हल्का होगा। बच्चों या घर के युवा सदस्यों से अच्छी बात सुनने को मिल सकती है। दोपहर बाद स्थितिया...