नई दिल्ली, मई 16 -- ज्योतिष में शनि को सबसे धीमी चाल चलने वाला ग्रह माना जाता है। यही वजह है कि शनि का असर लंबे समय तक देखने को मिलता है। शनि जब किसी राशि पर साढ़ेसाती या ढैय्या डालते हैं तो लोगों के मन में डर बैठ जाता है। माना जाता है कि इस दौरान इंसान को मेहनत, जिम्मेदारियों और कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। फिलहाल शनि मीन राशि में विराजमान हैं, जिसके चलते कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर साढ़ेसाती चल रही है। वहीं दो राशियां ढैय्या से प्रभावित हैं। आइए जानते हैं इन राशियों को शनि की साढ़ेसाती से कब राहत मिलेगी।क्या होती है शनि की साढ़ेसाती ज्योतिष में जब शनि चंद्र राशि से एक राशि पहले, उसी राशि में और अगली राशि में गोचर करते हैं तो उसे साढ़ेसाती कहा जाता है। यह पूरा समय करीब साढ़े सात साल का होता है। शनि एक राशि में लगभग ढाई ...