मेष, मीन, कुंभ, सिंह और धनु राशि वाले शनि जयंती पर करें ये खास उपाय, साढ़ेसाती और ढैय्या का असर होगा कम
नई दिल्ली, मई 15 -- इस बार शनि जयंती 16 मई, शनिवार को मनाई जाएगी। इस दिन शनिदेव मीन राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष के मुताबिक, इस समय कुछ राशियों पर शनि का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। मेष, मीन और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती चल रही है, जबकि सिंह और धनु राशि वाले शनि की ढैय्या से प्रभावित हैं। ऐसे में अगले करीब एक साल तक इन राशियों के लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत रहेगी। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि शनि जयंती पर किए गए उपाय शनि के अशुभ असर को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए इस दिन पूजा-पाठ और दान का विशेष महत्व माना गया है।मेष राशि मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। इस दौरान खर्च बढ़ सकते हैं। मेहनत का पूरा फल मिलने में देरी हो सकती है। काम का दबाव रहेगा और मन भी थोड़ा परेशान रह सकता है। कई बार आत्मविश्वास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.