प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता चंदापुर में पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोर के ढहने के मामले में तत्कालीन जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया था। जिसके बाद अब मेवाराम को नए जिला उद्यान अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि वो जिले के सभी 50 कोल्ड स्टोर की जांच कर इसकी रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करें।बीते 23 मार्च को पूर्वमंत्री अंसार अहमद का कोल्ड स्टोर ढह गया था। जिसके बाद प्रयागराज आए उद्यान मंत्री ने लापरवाही पर तत्कालीन जिला उद्यान अधिकारी को निलंबित कर दिया था। डीएचओ पर कार्रवाई के बाद मेवाराम को मिर्जापुर से यहां भेजा गया था। गुरुवार को उन्हें यहां की जिम्मेदारी दे दी गई। इस बीच जांच की कार्रवाई चल रही है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि प्रशासनिक जांच की रिपोर्ट...