फरीदाबाद, अप्रैल 11 -- नूंह, सरसमल। जेजेपी नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने शनिवार को नूंह में दौरा कर अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर यूनिवर्सिटी और किसानों के मुद्दे पर निशाना साधा। कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ली। शनिवार को माड़ीखेड़ा में हरिजन चौपाल पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि संविधान ने सभी वर्गों को सम्मान और अधिकार दिए हैं। उन्होंने कहा कि आज लोग जो स्वतंत्रता और सम्मान के साथ जीवन जी रहे हैं, वह बाबा साहेब की देन है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि मेवात यूनिवर्सिटी के लिए अब तक जमीन तय नहीं की गई है, जबकि पहले इसके लिए बजट का प्रावधान किया गया था। किसानों की समस्याओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि फसल बिक्री में लगाई गई शर्तों से किसान परेशान हैं।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.