मेवात के नूंह में नशा रोकने के लिए समितियां गठित होंगी
फरीदाबाद, मई 17 -- नूंह, सरसमल। मेवात के नूंह जिले में बढ़ता नशा और फैलती सामाजिक बुराइयों को रोकने के लिए मौजिज लोग एकजुट होने लगे हैं। इस बुराई को रोकने के लिए गांव स्तर पर समितियां गठित की जाएंगी। जो जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगी। रविवार को नगीना खंड के जलालपुर गांव में हुई बैठक में समाज सुधार को लेकर बड़ा अभियान चलाने का यह फैसला लिया गया। लोगों ने नई पीढ़ी को नशे, जुए और फिजूलखर्ची से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। खास बता यह है कि जलालपुर गांव में आयोजित बैठक में क्षेत्र के उलमा, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार लोगों के साथ उलेमा (धार्मिक गुरु) भी आये। वक्ताओं ने कहा कि नशाखोरी, जुआ, सट्टा और आपसी झगड़े समाज को कमजोर कर रहे हैं। इसके अलावा दहेज प्रथा, डीजे संस्कृति और शादी-ब्याह में बढ़ती फि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.