मेल सर्विस से अब तक भेजी गईं सात हजार राखियां
मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। डाक विभाग की ओर से शुरू राखी मेल स्पीड पोस्ट सेवा से भाइयों को राखी भेजने वाले बहनों की संख्या बढ़ी है। इसके माध्यम से अब तक सात हजार से अधिक राखी की बुकिंग हो चुकी है। पिछले साल 4268 राखी की ही बुकिंग हुई थी। इसको लेकर बनाया गया काउंटर रविवार को भी खुला रहेगा। यह भी पढ़ें- डाक विभाग वाटर प्रूफ लिफाफे में पहुंचाएगा राखीसेवा की जानकारी डाक विभाग और रेल डाक सेवा से मिली जानकारी के अनुसार, इस साल 22 अगस्त तक 7413 राखी की बुकिंग मेल स्पीड पोस्ट के तहत हो चुकी है। यह सेवा 12 अगस्त से रक्षा बंधन पर्व तक के लिए शुरू की गई है। इसके माध्यम से राखी की बुकिंग कराने पर विभाग 10 प्रतिशत की छूट उपभोक्ताओं को दे रहा है। ऐसे में डाक विभाग से राखी भेजने के प्रति उपभोक्ताओं का रुझान बढ़ा है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.