झांसी, जुलाई 25 -- झांसी (मऊरानीपुर)। मऊरानीपुर अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन ने अभियान छेड़ रखा है। इसी कड़ी शुक्रवार की देर रात नायब तहसीलदार ने टीम के साथ सुखनई नदी के मैलोनी घाट पर छापामार कार्रवाई की। जिससे वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग भाग खड़े हुए। वहीं अवैध खनन में लगे बालू लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़ लिया गया। जिन पर खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मैलोनी घाट पर लगातार बालू का अवैध खनन हो रहा है। इसकी शिकायतें लगातार मिल थी। इसको लेकर बीती देर रात नायब तहसीलदार अमित मुदगिल टीम के साथ सुखनई नदी के मेलोनी घाट पर पहुंचे और छापा मार कार्रवाई को अंजाम दिया। जिससे वहां मौजूद लोग भाग खड़े हुए। घेराबंदी कर दो ट्रैक्टर को पकड़ा गया। दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर मंडी परिसर में खड़ा कराया गया और उनके खिलाफ खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू क...