नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- PM Modi: यूरोपीय देश बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेबर इन दिनों भारत दौरे पर आए हुए। वह अपने साथ में पीएम मोदी के लिए एक ऐसा तोहफा लेकर आए थे, जिसने डिप्लोमैसी में एक बार फिर से चॉकलेट की मिठास भरने की कोशिश की। लेकिन दिल्ली की गर्मी में यह प्लान फेल हो गया। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट में देने के बाद अब यूरोप से 'इंडिया गेट की प्रतिकृति' का आना चॉकलेट डिप्लोमैसी को दिखा रहा है। खास बात यह है कि इंडिया गेट की इस प्रतिकृति को पूरी तरह से बेल्जियन चॉकलेट से बनाया गया था। पीएम मोदी के मीडिया को संबोधित करते हुए बेल्जियम समकक्ष ने एक परेशानी को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि यह प्रतिकृति भारत तक की अपनी यात्रा को सहन करने की स्थिति में नहीं थी। बेल्जियम में इसका दूसरा वर्जन है। इसे जल्...