बरेली, मई 14 -- बरेलीता। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग व प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन फरीदपुर और बिथरी चैनपुर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्कूल रेडिनेस मेले का आयोजन कर रहा है। मेलों के जरिए तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को स्कूल में प्रवेश से पूर्व सीखने के लिए तैयार किया जा रहा है। साथ ही अभिभावकों और समुदाय को प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है। । वहीं बिथरी ब्लॉक में 16 मई से 21 मई तक मेला चलेगा। इसके बाद दोनों ब्लॉक में 15 जून से 20 जून तक मेले लगाए जाएंगे। इन मेलों के अंतर्गत विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास से संबंधित खेल-आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...