हमीरपुर, फरवरी 7 -- हमीरपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के लोधीपुरा गांव में शनिवार सुबह एक युवक को मेले से जबरन उठाने और बीच बचाव पर हमला करने का मामला सामने आया है। दबंगों के हमले में पांच से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सीएचसी सरीला में भर्ती कराया गया। गंभीर दो घायलों को उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। लोधीपुरा गांव में बीती तीन फरवरी को संत सम्मेलन के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र द्वारा मना किए जाने पर मारपीट हो गई थी। हालांकि बाद में आपसी सुलहनामा हो गया। शनिवार सुबह सुरेन्द्र का 20 वर्षीय साला गोलू मेला में लगी दुकान में सामान ले रहा था। तभी गांव का श्रवण कुमार अपने साथियों के साथ गोलू को उठाकर अशोक के घर ले गया। इससे मेला में हड़कं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.