हल्द्वानी, जून 14 -- हल्द्वानी। कैंची धाम स्थापना दिवस से पहले ही शनिवार को हल्द्वानी से नैनीताल-भीमताल रोड पर यातायात व्यवस्था पटरी से उतरी नजर आई। उम्मीद से अधिक पर्यटकों के पहुंचने से दिन से रात तक पहाड़ की ओर हाईवे पर गाड़ियां रेंगती रहीं। तय प्लान के मुताबिक शटल सेवा भी शुरू नहीं हो सकी। कैंची धाम मेले को लेकर नैनीताल पुलिस ने 13 से 16 जून तक विशेष यातायात प्लान जारी किया था। जिसमें नैनीताल, कैंचीधाम और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने के लिए विकल्प दिए गए हैं। शहर के बाहर से होकर गुजर रहे सभी वाहन काठगोदाम के नरीमन तिराहे पर मिल रहे हैं। शनिवार को इसी तिराहे से लेकर रानीबाग एचएमटी तक यातायात संभालना पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया। यह भी पढ़ें- कैंची धाम में आज से जीरो जोन, इन वाहनों को नो एंट्री; जान लें पूरा ट्रैफिक प्लानपर्यटकों की भ...