रामपुर, मार्च 25 -- राजकीय पॉलीटेक्निक रामपुर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक आकाश सक्सेना, चेयरमैन डीसीबी मोहन लाल सैनी व सीडीओ गुलाब चंद्र ने संयुक्त रूप से किया। मेला में 546 युवाओं को नौकरी प्राप्त हुई। कार्यक्रम में नगर विधायक ने रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि युवाओं को अपने भीतर कौशल (स्किल) विकसित करना चाहिए तथा अपनी रुचि के अनुरूप कंपनियों में अवसर तलाशना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में जब भी ऐसे अवसर प्राप्त हों, उनका तत्काल लाभ उठाना चाहिए। डीसीबी चेयरमैन ने कहा कि रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्री-कैरियर काउंसलिंग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि भविष्य में ऐसे अवसर मिलने पर बिना विलंब उनका लाभ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.