आजमगढ़, फरवरी 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। नगर के डीएवी पीजी कालेज में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। वृहद रोजगार मेले में 53 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों में छह हजार पदों के सापेक्ष 90 हजार से अधिक बेरोजगार युवकों ने आवेदन किया। कंपनियों की ओर से तीन हजार बेरोजगारों का चयन किया गया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने चयनित युवाओं को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने रोजगार मेले में प्रतिभाग कर रही कंपनियों को ज्यादा से ज्यादा लोगों को नौकरी देने की अपील की। कहा कि नौकरी के संबंध में आवश्यक नियम एवं शर्तों के बारे में युवाओं को अवश्य बताया जाए। उन्होंने कहा कि इस मेले में जिनका चयन नहीं हो पाया है, उनको मायूस होने की आवश्यकता नहीं है। इस अवसर पर उपनिदेशक सेवा योजन प्रयागराज परिक्षेत्र रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.