गुड़गांव, मार्च 9 -- गुरुग्राम। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला लगाया गया। मेले में कई कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होकर छात्रों के साक्षात्कार किए। 35 युवाओं का रोजगार के लिए चयन हुआ। युवाओं को तकनीकी शिक्षा अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे होंडा मोटर साइकिल एंड स्कूटर कंपनी के एचआर मैनेजर मुकेश कुमार ने किया। उन्होंने युवाओं को मेले के महत्व के बारे में बताया। आईटीआई प्रिंसिपल रविंद्र कुमार ने बताया कि अप्रेंटिसशिप मेले में कुल 39 युवाओं ने हिस्सा लिया। इनमें से 35 युवाओं का रोजगार के लिए चयन हुआ। इसमें होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर, मुंजाल शोवा प्राइवेट लिमिटेड, प्रेम मोटर्स, ऑथेंटिक इंजीनियर्स, डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.