सीतामढ़ी, मार्च 29 -- सीतामढ़ी। जिला नियोजनालय के तत्वावधान में शनिवार को गवर्नमेंट आईटीआई डुमरा परिसर में एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन डीडीसी संदीप कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाया। इस अवसर पर जिला नियोजन अधिकारी मुकुंद माधव, आईटीआई के उप प्राचार्य अविनाश कुमार, जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र के प्रबंधक कुशवाहा कुमार अमलेन्दु आदि मौजूद थे। मार्गदर्शन कार्यक्रम का संचालन यंग प्रोफेशनल अमन कुमार ने किया। मौके पर डीडीसी ने युवाओं को अधिक से अधिक नियोजन मेले का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रकार के मेले पिछले कई वर्षों से आयोजित किए जा रहे हैं, जिनसे हजारों युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार मिला है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.