मेले में 16 युवाओं को मिला रोजगार
इटावा औरैया, जून 1 -- भरथना। क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए आयोजित रोजगार मेले में 16 अभ्यर्थियों का चयन सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर पदों के लिए किया गया। चयनित युवाओं को प्रशिक्षण के बाद गुजरात में तैनाती दी जाएगी। ब्लॉक परिसर में मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय एवं नेशनल करियर सर्विस के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। भर्ती प्रक्रिया का संचालन ग्लोबल सिक्योरिटी सर्विसेज के अधिकारियों द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण-पत्रों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद 16 युवाओं का चयन सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर पदों के लिए किया गया।कंपनी अधिकारियों के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को पहले 48 घंटे का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.