गुड़गांव, मार्च 20 -- गुरुग्राम। पशु विज्ञान केंद्र की ओर से शुक्रवार को दौलताबाद में किसान मेला लगाया गया। इसमें लगभग 150 पशुओं मे गाय, भैंस, कुत्ता, बकरी का विशेषज्ञों द्वारा उपचार किया गया। शिविर के दौरान पशुओं की विभिन्न समस्याओं जैसे बांझपन, परजीवी संक्रमण, गर्भाधान जांच, थनैला, बुखार एवं अन्य बीमारियों का मौके पर ही निदान किया। पशुपालकों को खनिज मिश्रण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें निःशुल्क दवाइयां और खनिज मिश्रण वितरित किया गया। लुवास के वैज्ञानिकों की टीम में डॉ. कृष्ण कुमार यादव, डॉ. आनंद पांडेय, डॉ. प्रवीण सांगवान सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल रहे। वहीं, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, गुरुग्राम से डॉ. सुरेंदर शोरन (उपमंडल अधिकारी), डॉ. कर्ण शर्मा (पशु चिकित्सक) भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...