उरई, अगस्त 4 -- कोंच। संवाददाता नगर के एक मोहल्ले की 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम गेन्दौली युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता की मां ने बताया कि कुछ समय पूर्व किशोरी की पहचान ग्राम जरा में लगे मेले के दौरान आरोपी रोहित कुमार निवासी ग्राम गेन्दौली से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। आरोप है कि करीब पांच माह पहले रोहित किशोरी को बहला-फुसलाकर नगर के एक रेस्टोरेंट में खाना खिलाने के बहाने ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर में कहा गया है कि इसके बाद आरोपी ने कई बार किशोरी को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। जब पेट में उभार दिखा तो परिजनों ने पूछत...