चम्पावत, फरवरी 26 -- एसपी रेखा यादव ने पूर्णागिरि मेला क्षेत्र का दौरा किया। साथ ही उन्होंने मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मेले में सुरक्षा के हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए। चम्पावत की एसपी रेखा यादव ने पूर्णागिरि क्षेत्र का दौरान किया। उन्होंने पैदल मार्ग, बूम बैरियर, ठुलीगाढ़ क्षेत्र और भैरव मंदिर स्थित पार्किंग स्थलों का जायजा लिया। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, प्रकाश व्यवस्था और आपातकालीन निकासी मार्गों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्राथमिकता है। उन्होंने मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से भीड़ नियंत्रण, महिला वृद्ध श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, पुलिस बल की पर्याप्त तैना...