वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी। कलेक्ट्री फार्म स्थित मंडलीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र पर मंगलवार को आयोजित किसान मेले में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल बीमा, कृषि यंत्रीकरण तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से सशक्त किया जाना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन की फसलों के साथ-साथ बीज परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण भी किया। इस दौरान प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया। संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार ने किसानों से विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ लेने के साथ-साथ फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ने का आह्वान किया। ईरी के वैज्ञानिक डॉ. विपिन कुमार ने धान की सीधी बुवाई तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं राष्ट्रीय बीज अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. एम....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.