श्रावस्ती, मार्च 19 -- श्रावस्ती,संवाददाता। कलेक्ट्रेट के तथागत सभागार में प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर नौ दिवसीय प्रदर्शनी व मेले का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को कार्यक्रम के दौरान युवा उद्यमी योजना के चार, जीवन ज्योति बीमा योजना के दो तथा श्रम सम्मान के पांच लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही टूल किट भी दिया गया। मेले के दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रामफेरन पांडेय, डीएम अश्विनी कुमार पांडेय, एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा व एसडीएम प्रवीण यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण किए हैं। यह कार्यकाल सरकार का नहीं बल्कि प्रदेश के कायाकल्प और सकारात्मक बदलाव की यात्रा है। प्रदेश सरकार ने न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.