बागेश्वर, जनवरी 3 -- उत्तरायणी मेले समेत अन्य मेलों में आयोजित होने वाले लक्की ड्रा पर प्रशासन सख्त हो गया है। प्रशासन ने इसके लिए किसी को भी अनुमति नहीं दी है। जिलाधिकाारी आकांक्षा कोंडे ने सख्त लहजे में कहा कि कहीं से भी यदि लक्की ड्रो आयोजित होने की शिकायत मिली तो प्रशासन व पुलिस के माध्यम से कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें कोई शिथिलता नहीं बरती जाएगी। मालूम हो कि उत्तरायणी मेले के दौरान कुछ लोग लक्की ड्रा का गोरख धंधा चलाने का प्रयास कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन लोगों ने लक्की ड्रा के कूपन भी काटने शुरू कर दिए थे। कार, स्कूटी, एलईडी, वॉशिंग मशीन आदि का लालच भी दिया जा रहा था। जोर-शोर से सोशल मीडिया में इसका प्रचार भी किया जा रहा था। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत जिलधिकारी से की। साथ ही सवाल किया कि महोत्सव में कोई भी व्यक्ति इस तरह का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.