चम्पावत, जून 2 -- नवी अंसारी, बनबसा। नगर पंचायत में लोक कल्याण मेला लगा। नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी ने मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों और उनके परिवारजनों को ऋण सुविधा, क्रेडिट कार्ड, डिजिटल भुगतान एवं वित्तीय समावेशन की जानकारी दी। इसके अलावा जननी सुरक्षा, मातृत्व वंदना, वन नेशन वन राशन कार्ड, श्रमिक पंजीकरण, श्रम योगी मानधन योजना, सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा समेत तमाम योजनाओं के बारे में बताय। कार्यक्रम में ईओ दीपक बुधलाकोटी, सिटी मिशन मैनेजर महेश चौहान आदि मौजूद रहे। -- यह भी पढ़ें- लोक कल्याण मेले का आयोजन नगर भवन कैम्पस में 30 तक यह भी पढ़ें- स्ट्रीट वेंडर्स को योजनाओं से जोड़ने पर होगा फोकस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...