हाथरस, मार्च 29 -- मेले में बीजेपी जिला अध्यक्ष का हुआ स्वागत -(A) चंदपा। क्षेत्र के गांव चुरसेन में चल रहे दो दिवसीय मेले में भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा का ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह ठेकेदार मटरूमल ठेकेदार सहित ग्रामीणों ने फूल माला पटका, प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि मेला भारत वर्ष की पुरानी सभ्यता का प्रतीक है। अब आधुनिक युग में जहां लोग अपनी जरूरतों का समान बाजार से व ऑनलाइन खरीद लेते हैं। पहले ऐसा नहीं होता था। सबकुछ मेला हाल्ट पर निर्भर करता था। दो दिवसीय मेला में मां काली शोभायात्रा फूलडोला सहित तमाम कलाकारों ने शोभायात्रा में भव्य झाकियों ने लोगो का मन मोह लिया। प्रधान जितेंद्र कुमार, बाबा खोखा, विष्णु वाष्णेय तेजपाल सिंह, राजबहादुर सिंह संजू कुशवाहा मनवीर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्द...