संभल, मई 8 -- थाना क्षेत्र के बिधौती फाजिलपुर गांव में ढाक बाबा मेले के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद, पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। थाना पुलिस ने एक पक्ष के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। चार मई को गांव में ढाक बाबा मेले का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इसके बाद दोनों पक्षों के लोग अपने-अपने मकानों की छतों पर चढ़ गए और एक-दूसरे पर पथराव के साथ फायरिंग शुरू कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। मामले में बैरपुर महराजी चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.