जौनपुर, मार्च 1 -- जौनपुर, संवाददाता। उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सब्सिडी वितरण कार्यक्रम शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में हुआ। राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिन्सू, नपा परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में वितरण हुआ। यहां लोक भवन सभागार लखनऊ से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में 500 से अधिक लाभार्थियों को योजना की जानकारी दी गई। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि उज्ज्वला योजना से गरीब परिवारों, खासकर महिलाओं के जीवन में सुधार आया है और स्वच्छ ईंधन मिलने से स्वास्थ्य लाभ भी हो रहा है। लाभार्थियों से नियमित गैस सिलेंडर उपयोग करने की अपील की गई। चिन्हित लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक भी दिए गए। जानकारी दी गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.