फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 3 -- जहानगंज, संवाददाता। मेले में दो महिलाओं के गले से गुरुवार को जेवर पार कर लिये गये थे। इसमें अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जेवर उड़ाने वालों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस इसमें तलाश कर रही है। जिस एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया था पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि इसका दोष नहीं है। ऐसे में इस पर मामूली कार्रवाई की गयी। इस मामले में पुलिस की टीम महिलाओं के जेवर उड़ाने वालां का पता लगाने का प्रयास कर रही हे। कोठी गांव निवासी ममता देवी और करीमगंज निवासी अंजली झसी में मेला देखने गयी थी। वहां पर अज्ञात चोरों ने गले से सोने का पेंडल व अंजली के गले से सोने की जंजीर पार कर दी थी। दोनों के शोर मचाने पर चोर मौके से भाग गये थे। इस मामले में महिलाओं ने पुलिस से शिकायत की थी जिस पर अज्ञात में मुक...