मेले में दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल
हाथरस, अप्रैल 3 -- हाथरस, संवाददाता। जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव में बुधवार की रात मेले में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। राजपुर गांव में बुधवार की रात मेला लगा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में महिलाएं भी शामिल हो गई। मारपीट के कारण मेले में भगदड़ मच गई। मारपीट में धर्मेंद्र, विष्णु, मोरमुकुट और नीरज सहित कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों जिला अस्पताल में उपचार कराया। इस संबंध में कोतवाली जंक्शन प्रभारी ललित शर्मा का कहना है कि वायरल वीडियो गांव राजपुर का है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.