मेले में दो दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
सहारनपुर, अप्रैल 3 -- चिलकाना में मां बाला सुंदरी मेले के गेट के पास बिजली के खंभों में स्पार्किंग होने से दो दुकानों में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पता लगने पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। पीडि़त पक्ष ने विद्युत निगम के अधिकारियों से मुआवजा देने की मांग की है। चिलकाना में मां बाला सुंदरी का मेला लगा हुआ है। मेले के मंदिर के गेट के बाहर बिजली के खंभों में जोरदार स्पार्किंग होने से नजदीक स्थित फ्रूट और अन्य सामान की दो दुकानों में आग लग गई। आग लगने पर बिजली के तारों में जोरदार धमाका भी हुआ, जिससे अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.