फिरोजाबाद, मई 3 -- शिकोहाबाद नगर के रामलीला मैदान में चल रहे मेले में बीती रात झूला में झूलने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान वहां आए लोगों ने झूले चलाने वालों के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसके चलते मेले में अफरा-तफरी मच गई। मेला आयोजकों ने झूले बंद करा दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। रामलीला मैदान पर मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बाहर से आई दुकानों के साथ ही सर्कस, झूले लगे हुए है। शनिवार की रात कुछ युवक मेले में आएतथा झूला झूलने पहुंच गए। झूला झूलने के रुपए को लेकर झूले के संचालकों एवं युवकों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनो ओर से लात घूंसे चलने लगे। जिससे मेले में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस बल तैनात न होने के कारण महिलाएं एवं बच्चों में भी भगदड़ मच गई। थाना प्रभारी राजीव गौतम ने बताया कि उन्हें झगड़े की कोई सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.