बदायूं, मार्च 8 -- दहगवां, संवाददाता। ब्लॉक परिसर में शनिवार को यूपी डास्प द्वारा सचांलित नमांमि गगें जैविक खेती परियोजना के तहत कृषक गोष्ठी /जैविक किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन दहगवां ब्लॉक प्रमुख पति एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र गुप्ता ने फीता काटकर किया। नमामि गंगे जिला प्रभारी लवकुश मिश्रा ने जैविक विधि से फसल में पोषकतत्व प्रबंधन के बारे में बताया। डॉ. आरएस सिंह ने जैविक फसल में रोग व कीट नियंत्रण के बारे में बताया। जिला परियोजना समन्वयक ने रासानिक खेती से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया। सहायक विकास अधिकारी कृषि ने जैविक विधि से दीमक व फफूदींनाशक रोगों के रोकथाम के बारे में जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.