लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- छोटी काशी गोला में चल रहे ऐतिहासिक चैती मेले के दौरान आयोजित जल परी शो में महिला सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के दावों की पोल खुलती नजर आई। दर्शकों की भारी भीड़ के बीच महिलाओं और बच्चों को धक्का-मुक्की और छेड़खानी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस गंभीर स्थिति को लेकर हिन्दुस्तान समाचार पत्र में खबर प्रकाशित होने के बाद मेला प्रशासन हरकत में आया। प्रशासन ने शो संचालक को कड़ी फटकार लगाते हुए महिलाओं के लिए अलग से दीर्घा में बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए, जिसे तुरंत लागू किया गया। इसके साथ ही, शो स्थल के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है, ताकि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।मालूम हो कि मेले में जल परी शो युवाओं समेत सभी वर्ग के लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ...