पीलीभीत, मार्च 20 -- बरखेड़ा। शाहजहांपुर से अपनी ननिहाल में मेला देखने आए युवक की बाइक चोरी हो गई। बाइक चोरी होने के बाद परिजनों के डर से युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर थाना बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शाहजहांपुर के थाना कांट के गांव दिलावरपुर निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनका 22 वर्षीय पुत्र पिंकू मंगलवार की सुबह अपने घर से गांव अरसियाबोझ स्थिति अपनी ननिहाल आया था। इसके बाद बुधवार को पिंकू अपने मामा राम नरेश की बाइक लेकर दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव इलावास देवल में मेला देखने गया। उन्होंने बताया कि मेला में पिंकू जो बाइक लेकर गया वह गुम हो गईं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.