बांदा, मार्च 20 -- बांदा । संवाददाता प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर 18 मार्च से 26 मार्च तक विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी, स्टाल एवं गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को कृषि विभाग ने विकास भवन के रानी दुर्गावती सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया। परियोजना निदेशक डीआरडीए राजेश ने शुभारंभ किया। उन्होंने गारंटी फार रोजगार एंड आजीविका मिशन की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक डा.अभय कुमार सिंह यादव ने कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। नौ वर्ष की उपलब्धियों को किसानों को बताया। फार्मर रजिस्ट्री, फसल बीमा, पीएम किसान सम्मान निधि की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी संजय कुमार ने नैनो यूरिया के बारे में जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...