मुरादाबाद, मार्च 12 -- मुरादाबाद। कपूर कंपनी स्थित हुल्का माता मंदिर में चल रहे बसौड़े मेले में गुरुवार को खाली बार(रिक्त दिवस) होने के कारण भीड़ कम रही। आने वाले दिनों में भी भीड़ कम रहने की उम्मीद होने के कारण हाईवे पर लगीं प्रसाद आदि की दुकानें मंदिर परिसर में स्थानांतरित करा दी गईं। हालांकि दिनभर श्रद्धालुओं का आना जारी रही। मगर भीड़ जैसी स्थिति नहीं रही। मेले में पहुंचे लोगों ने माता को बासी भोजन का भोग लगाया। बच्चों के मुड़न कराए और बच्चों ने मेले का आनंद लिया। महंत बीएन गोस्वामी ने श्रद्धालुओं को मोर पंखी से आशीर्वाद दिया। व्यवस्था में अतुल जौहरी, वनीन गोस्वामी, आदर्श, ऊषा गोस्वामी, विकास गोस्वामी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...