मेले में एक हजार किसानों ने सीखीं हाईटेक खेती की बारीकियां
रामपुर, सितम्बर 30 -- रामपुर। शासन के सेवा संकल्प अभियान और कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पनवड़िया स्थित सांस्कृतिक सद्भावना केंद्र में तीन दिवसीय एग्रोक्लाइमेटिक जोन स्तरीय (भावर एवं तराई जोन) विराट किसान मेले का शुभारंभ हुआ। शहर विधायक आकाश सक्सेना, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। मेले में पहले ही दिन दूर-दराज के ग्रामीण अंचलों और पड़ोसी जिलों से पहुंचे करीब एक हजार किसानों ने मेले में शिरकत की। उद्घाटन सत्र के दौरान तिलहन आच्छादन को बढ़ावा देने के लिए 10 प्रगतिशील किसानों को निःशुल्क तोरिया मिनी किट तथा ई-लॉटरी के तहत चयनित दो किसानों को अनुदानित ट्रैक्टर की चाबियां सौंपी गईं। सद्भावना मंडप में सजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.