मेले में उल्लास, संस्कृति, कला एवं मनोरंजन का अद्भुत संगम दिखा
देहरादून, मई 9 -- गुरु नानक स्कूल में आयोजित वार्षिक मेले में उल्लास, संस्कृति, कला एवं मनोरंजन का अद्भुत संगम दिखा। शनिवार को गुरु नानक स्कूल में वार्षिक मेले का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य अनिल तिवारी ने फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आकर्षक स्टालों एवं मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर रंग -बिरंगी सजावट व उत्सव के वातावरण से सराबोर हो रहा था। मेले में भारी संख्या में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने भाग लिया। पृष्ठभूमि में बजता संगीत आनंद को दुगना कर रहा था। एक तरफ बच्चे विभिन्न खेलों जैसे हुपला, रोलेट, हिट द पिरामिड, ट्रिपल योर मनी, ट्रेजर हंट, सुपर सिक्स, लकी डिप का मजा ले रहे थे तो दूसरी ओर स्वादिष्ट व्यंजनों, रचनात्मक सजावट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.