गंगापार, दिसम्बर 18 -- पूसी तेरस पर देवकुंडनाथ मेले में महिलाओं से अभद्रता और रोकने पर युवक को चाकू से मारकर घायल करने के बाद तीस फीट गहरे खदान में फेंकने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय भेजा। शेष सात आरोपियों की तलाश जारी है। बुधवार को पूसी तेरस पर थाना क्षेत्र के देवकुंडनाथ मेले में महिलाओं से अभद्रता कर रहे लोगों को रोकने पर थाना क्षेत्र के बेलहा लोहरान बस्ती निवासी सौरभ शर्मा, व कंदवा गांव निवासी लक्ष्मण सिंह, आशू सिंह, अमन सिंह व चार अज्ञात ने थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी हिमांशु मिश्रा को चाकू से घायल कर तीस फीट गहरे खदान में फेंक दिया था। हिमांशु के चाचा बच्चन लाल मिश्रा के तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गंभीर रुप से घायल हिमांशु को मांडा सीएचसी और सीएचसी से एसआरएन प्रयागराज भेज दिया था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.