हापुड़, मई 8 -- कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना सामने आई है। गांव आलमपुर पोस्ट फगौता निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह बुधवार को रामलीला ग्राउंड के सामने आयोजित मेले में पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक मेला गेट के सामने पिलर नंबर 66 के पास खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी बाइक मौके से गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। यह भी पढ़ें- बाइक चोरी करते सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.