अल्मोड़ा, मार्च 29 -- चैत्र मास के अंतिम गते विभांडेश्वर में लगने वाले बिखोती मेले को भव्य बनाने को लेकर रविवार को बैठक हुई। बैठक में पथ प्रकाश, सुरक्षा व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर मंथन हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई गई। मौके पर स्याल्दे बिखोती मेला समिति उपाध्यक्ष हेम रावत, बिखोती मेला अध्यक्ष रमेश पुजारी, तहसीलदार तितीक्षा जोशी, ज्येष्ठ उप प्रमुख सुनील कांडपाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख दीपक किरौला आदि मौजूद थे। तय किया कि अब अगली बैठक एक अप्रैल को होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...