बाराबंकी, जनवरी 29 -- रामनगर। महादेवा क्षेत्र में आगामी मेले को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला पंचायत द्वारा बल्ली लगवाने, पुराने रैन बसेरा की पुताई कराने के साथ ही जगह जगह बैरियर लगाने का कार्य शुरू कराया गया है। मेले में दुकानें भी आने लगी हैं। पांच फरवरी से भीड़ शुरू हो जाएगी। गुरुवार को अभरण तालाब में सुरक्षा की दृष्टि से बल्ली लगाने के लिए बोरियों में बालू भरवाई गई तो लोधौरा चौराहे पर कोने में पड़े कूड़े को भी ग्राम प्रधान ने हटवाया। होल्डअप व बैरिकेडिंग के लिए बल्लियां गड़नी भी शुरू हुई। ग्राम प्रधान अजय कुमार तिवारी ने बताया कि उनके द्वारा अवरुद्ध नालियों को खुदवाकर सफाई कराई जा रही है। जहां टूट-फूट है वहां मरम्मत का काम चल रहा है। मेले में लगे बिजली के 35 खंभों पर लाइटें भी लगा दी गई हैं, जिससे रात्रि में प्रकाश व्यवस्था बेहतर ...