मेले की अवधि तीन दिन बढ़ाई गई
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- ऐतिहासिक चैती मेला गुरुवार की शाम विधिवत रूप से संपन्न हो गया। मेले के समापन के बाद भी दुकानदारों और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद ने मेले की अवधि तीन दिन बढ़ाकर 19 अप्रैल तक कर दी है। नगर पालिका परिषद की ओर से बताया गया कि मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सफाई, बिजली और पेयजल की व्यवस्थाएं पहले की की तरह जारी रहेंगी। मेले की अवधि बढ़ने से दुकानदारों में उत्साह है, वहीं स्थानीय लोगों को भी खरीदारी और मनोरंजन का अतिरिक्त अवसर मिल गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.