नोएडा, मार्च 31 -- ग्रेटर नोएडा। महावीर जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को दुजाना गांव में पुस्तक एक्सचेंज मेला का आयोजन किया गया। इसमें अभिभावकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया और एक-दूसरे को पुस्तकों का आदान-प्रदान किया। लगभग 400 अभिभावकों ने मेले का लाभ उठाया। संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर ने बताया कि मेले का उद्देश्य अभिभावकों पर बढ़ते शैक्षिक खर्च का बोझ कम करना है। साथ ही पुरानी पुस्तकों के पुनः उपयोग के माध्यम से पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने में योगदान देना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...