चक्रधरपुर, अप्रैल 14 -- चक्रधरपुर। सिंहभूम की प्रसिद्ध मां भगवती केरा मंदिर तथा चक्रधरपुर के पाउड़ी मंदिर में सोमवार को मेलु जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। केरा मंदिर में सोमवार तड़के चार बजे से पूजा अर्चना शुरु हुई। मंदिर का कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई। सुबह से लेकर शाम तक जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ उमड़ी रही। खासकर दोपहर में केरा मंदिर से ब्राह्मणी नदी तक कतार में लगकर श्रद्धालुओं ने मां केरा का जलाभिषेक किया। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर माता भगवती का दर्शन किया एवं जलाभिषेक कर मन्नत मांगी। कुछ भक्तों ने मनोकामना पूरी होने पर माता के दरबार पहुंचकर जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- चैत मेल को लेकर केरा तथा पाउड़ी में जलाभिषेक को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ इस दौरान मेला का भी आयोजन किया गया हैं। मेला में प्रसाद से ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.