रुद्रपुर, मार्च 31 -- रुद्रपुर, संवाददाता। प्राचीन अटरिया देवी मंदिर में वार्षिक अटरिया मेले के पांचवें दिन मेयर विकास शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ नारियल फोड़कर व फीता काटकर मेले का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान मंदिर परिसर 'अटरिया माता की जय' के उद्घोष से गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिर कमेटी ने मेयर का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मेयर ने माता के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की तथा मेले में लगी दुकानों का अवलोकन कर स्थानीय व्यापारियों का उत्साहवर्धन किया। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि अटरिया मेला हमारी प्राचीन सनातन परंपराओं का जीवंत प्रतीक है और यह आयोजन केवल मेला नहीं सांस्कृतिक पहचान का दर्पण है। उन्होंने 'लोकल फॉर वोकल' पर जोर देते हुए कहा कि इस मेले से स्थानीय और ...