हमीरपुर, मार्च 20 -- हमीरपुर। जलालपुर थानाक्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां महेश्वरीधाम भेड़ी डांडा में चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। वर्षों से चले आ रहे इस विशाल मेले में भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन कर मन्नतें मांगते हैं। मेले की व्यवस्थाओं और सुरक्षा का जायजा लेने के लिए कल प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। इस दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और पुलिस निगरानी चौकियों के स्थानों का बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी उस समय सख्त नजर आए जब मेला क्षेत्र में तैनात सफाईकर्मी अपनी ड्यूटी से गायब मिले। गंदगी और कर्मचारियों की लापरवाही देख बीडीओ का पारा चढ़ गया। उन्होंने इस घोर लापरवाही पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.