गंगापार, फरवरी 16 -- खीरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पालपट्टी गांव के हनुमान मंदिर पर महाशिवरात्रि पर रविवार को दंगल का आयोजन किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार कौहट गांव निवासी राम प्रताप पुत्र कुंजलाल ने दुकान लेकर अपने साले बृजेश कुमार खीरी थाना क्षेत्र लाला पुरवा महुली गांव निवासी की मोटरसाइकिल लेकर गया था। जिसे खड़ी करके वह अपने दुकानदारी में व्यस्त हो गया। शाम होने पर दुकान बंद करके घर चलने की तैयारी करने लगा तो देखा बाइक गायब थी। जिसकी सूचना पुलिस को दिया। सोमवार को राम प्रताप ने खीरी थाने पर पहुंचकर घटना की लिखित तहरीर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.